भारत के अनमोल रत्न, देश के सार्वकालिक महान व्यक्तित्व में एक अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से जदयू शोकाकुल :अल्ताफ़ आलम राजू

छपरा :भारत के अनमोल रत्न, देश के सार्वकालिक महान व्यक्तित्वों में एक, पूर्व प्रधानमंत्री परम आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से सारण जिला जदयू परिवार शोकाकुल है। उन जैसे नेता सदियों में होते हैं और इतिहास के पन्नों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। उन्हें हमारी श्रद्धांजलि हजारों हजार नमन। उक्त बाते सारण जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कही। आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से पूरे देश मे शोक कि लहर व्याप्त है इनके निधन से देश ने लब्धप्रतिष्ठित जननेता खो दिया है। जिसकी निकट भविष्य मे भरपाई सम्भव नहीँ है । शोक व्यक्त करने वालो मे बैजनाथ प्रसाद विकल ,अरशद परवेज़ मुन्नी, जयप्रकाश यादव ,जावेद अब्बास पप्पू ,मनोज पटेल ,काजीम रजा रिजवी ,ईम्तेयाज परवेज ,कुसुम रानी ,डा0 जयप्रकाश भारती ,पशुपतिनाथ पटेल ,वाल्मीकि पाठक ,अख्तर अली ,जदयू युवा नेता सद्दाब आलम मुन्नु ,मनोज सिंह धनंजय सिंह ,जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज सहित अन्य भी थे।