योगापट्टी:-चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधियवा गांव मे मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर चुलाई शराब के साथ एक बाईक सवार एक कारोबारी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । गिरफ्तार कारोबारी ढढवा गाव निवासी रंजीत कुमार पिता वकील महतो बताया गया है । थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दूधियवा गांव की ओर से एक बाईक पर अवैध शराब की खेप आ रही है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गांव की सड़क को सील कर गहन तलाशी ली गई । गहन तलाशी मे एक बाईक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बी 8391 पर 40 लिटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को ढढवा निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कारोबारी पर शराब एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments