सारण :मढ़ौरा नगर पंचायत सशक्त कमिटी की बैठक आज, कई मुद्दे पर होगा निर्णय
मढ़ौरा :नगर पंचायत की सशक्त कमिटी की बैठक आज सम्पन्न होगी I बैठक में नगर की साफ सफाई समेत कई मुद्दे पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जायेगा I बता दे की नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी के आने के बाद से ही नगर क्षेत्र में अमूल चुक परिवर्तन का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था I नए कार्यपालक पदाधिकारी मो. जमाल अख्तर अंसारी ने भी अपने योगदान के बाद ही नगर क्षेत्र में वेहतर साफ सफाई की व्यवस्था को लागू करने की बात कही थी I वही राजस्व को लेकर होल्डिंग टैक्स वसूली को प्रभावी रूप से कार्य रूप में लाने का संकेत दिया था I ईओ ने नगर क्षेत्र में साफ सफाई का कार्य कर रही एजेंसी का कार्य भी पिछले 31 मार्च को कांटेक्ट समाप्त होने के कारण रोक लगा दी थी I माना जा रहा है कि आज के सशक्त कमिटी के बैठक में ए दोनों मुद्दे मुख्य रूप से प्रभावी होंगे I यह भी माना जा रहा है कि बैठक में होल्डिंग टैक्स के लिए रेट का भी निर्धारण कर टैक्स वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाई जायेगी I इसके अतिरिक्त भी नगर में विकास से जुड़ी मुद्दों पर चर्चा होनी है जिसपर नगर क्षेत्र में विकास की गति निर्भर करेगी I इधर वार्ड संख्या 13 की पार्षद ने ईओ को एक आवेदन देकर साफ सफाई के लिए मानक एजेंसी को कार्यादेश देने की मांग की है I
#मुख्य पार्षद ने कहा –
मुख्य पार्षद ललन राय ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में गति आये यह प्राथमिकता में है I सशक्त स्थाई कमिटी की बैठक में साफ सफाई सहित सभी मुद्दों पर बात होगी I सभी सदस्यों की जिस तथ्यों पर सहमती बनेगी उसे लागु कराया जायेगा I
#कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा –
कार्यपालक पदाधिकारी मो. जमाल अख्तर अंसारी ने कहा कि सशक्त कमिटी की बैठक में नगर को सुन्दर और विकसति बनाने में मुद्दों पर चर्चा की जाएगी I कमिटी के निर्णयों को नगर क्षेत्र में लागु कराया जायेगा I
#साभार :संजीव कुमार /मढौरा दैनिक भास्कर