शादी में आर्केष्ट्रा के दौरान बाराती से मारपीट करने वाले दो को पुलिस ने भेजा जेल
मढ़ौरा: थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गिरि टोला में शादी में आये आर्केष्ट्रा के दौरान फरमायिशी गीत को लेकर जमकर मारपीट हुई थी I इसमें बाराती पक्ष के लोग जख्मी हो गये थे और कुर्सी सामियाना की भी तोड़फोड़ हुई थी I घटना के सम्बन्ध में बाराती पक्ष के तरफ से एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी गई थी I अमले में पुलिस ने कारवाई करते हुये आरोपी उसू गांव के मालिक गिरि के पुत्र महामुनि गिरि और बरक गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है I