
सारण/परसा-परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव के समीप बाढ़ के पानी मे डूबने से तीन युवक का मौत हो गया।मृतक में नगर पंचायत के वार्ड 3 मिर्जापुर गाँव निवासी विनोद राय का 17 वर्षीय पूत्र सुजीत कुमार बालेश्वर चौबे के 16 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार तथा तरैया थाना क्षेत्र के सराय गाँव निवासी अखलेश राय का 17 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार बताया जाता है।घटना के संबंध मृतक के पिता विनोद राय ने बताया कि तीनों युवक शौच करने गया था।बाढ़ की गहरी पानी में फिसलने से डूब गया जिससे तीनो युवकों का मौत होने की बातें बताई।तीन युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा सीओ अखिलेश चौधरी बीडीओ रजत किशोर सिंह थानाध्यक्ष राम सेवक रावत को सूचना दिया गया।सूचना मिलते ही पदाधिकारी पहुँच शव को बरामद करने के लिए गोताखोर को बुलाया गया।घंटो देर तक मस्कत करने के बाद तीनों युवक के शव को बरामद किया गया।शव बरामद के उपरांत तीनो युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ चिकित्सक ने तीनों युवकों की परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।तीन युवक की मौत की खबर मिलते ही पूर्व विधायक छोटेलाल राय मुखिया महेश राय जाप नेता शैलेन्द्र राय मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे राज किशोर राय मो कारर्मुलाह मुकेश सिंह आदि पहुँच घटना की जनकारी लिया।घटना को लेकर तीनो युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने तीनों युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments