
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई नगर के स्टेशन रोड में शुरु की गई। मौके पर नपं कार्यापालक पदाधिकारी हरिश्चंद, सीओ अंबालिका यादव स्थानीय पुलिस बल के साथ मौजूद थे। देर से कार्रवाई के शुरु होने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आधी अधुरी रही, इसको लेकर स्थानीय लोग में असंतोष भी दिखा। मढ़ौरा स्टेशन चौक पर शुरु हुई कार्रवाई समयाभाव के कारण तीन सौ मीटर तक ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो सकी। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन अस्थायी निर्माण पर अधिक फोकस दिखी। पक्का अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासनिक उदासीनता से भी लोग नाराज दिखे। स्थानीय दुकानदारों का भी कहना था कि अतिक्रमण हटाने को लेकर उद्घोषणा की गई थी, लेकिन अतिक्रमित स्थान को चिन्हित नही किया गया है। इससे सड़क की जमीन कितनी है और अतिक्रमण कितना है यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण का हिस्सा पहले से चिन्हित कर कार्रवाई किया जाना चाहिए। पहले से अतिक्रमण का हिस्सा चिन्हित किए जाने पर दुकानदार खुद से अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आएगे, वही दुकानदारों भी संतोष दिखेगा। मालूम हो इसके पूर्व भी मढ़ौरा मेन रोड से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ घंटे के चले अभियान में आधे अधूरे ही कार्य हो सके थे। बताया जा रहा है कि अभी और भी बाकी जगहों पर आने वाले दिनों में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाना है।




Recent Comments