● सारण में प्रधानमंत्री की रैली 01नवंबर रविवार को
● कोविड के कारण सभास्थल पर नहीं होंगे रूडी, जुडेंगे ऑनलाइन

छपरा। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के वैश्विक नेता व सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल चुनावी रैली 01 नवम्बर रविवार के दिन छपरा में होने वाली है। बिहार में राजग का जनाधार और ताकत दोनों लगातार बढ़ रहा है। विकास से अभिभूत बिहार की जनता पुनः राजग की सरकार बनाने का मन बना चुकी है जिसका रुझान 28 अक्टूबर को प्रथम चरण के मतदान के दौरान ही मिल गया। सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बाते कहते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने तमाम केंद्रीय योजनाएं और राजग की राज्य सरकार की योजनाओं की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट किया है। और बड़ी खुशी की बात है कि बिहार की जनता केंद्रीय योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की विकास योजनाओं से इस कदर लाभान्वित है कि योजनाओं को उन्होंने जबानी याद रखा है। प्रधानमंत्री ने अपने कैंपेन के दौरान इसे अनुभव भी किया और व्यक्त भी किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा॰ राजेंद्र प्रसाद की भूमि से प्रधानमंत्री के ओजस्वी भाषण की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान बिहार राज्य के सम्पूर्ण विकास के प्रति सदा लगा रहा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य में कई योजनाओं का कार्यान्वयन हुआ। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अब तक प्रथम चरण के मतदान के बाद द्वितीय और तृतीय चरण के मतदान क्रमशः 3 और 7 नवम्बर को होंगे। सारण में मतदान 03 नवम्बर को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, गया और सासाराम आदि स्थानों पर अपार जनसमूह को संबोधित किया। रुडी ने बताया कि अस्वस्थता के कारण वो व्यक्तिगत रूप से सभास्थल पर उपस्थित नहीं हो पायेंगे तथापि वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों और योजनाओं-परियोजनाओं को जनता निकटता से महसूस कर रही है यही कारण है कि जनता का अटूट विश्वास नरेंद्र मोदी और भाजपा में बना हुआ है।
सांसद रुडी ने कहा कि राज्य में राजग की जीत की बयार बह रही है। जनता राजग सरकार द्वारा शुरू किये गये विकास कार्यों में निरंतरता चाहती है यही कारण है कि राज्य में राजग के जीत की बयार बह रही है। केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का कार्यान्वयन सारण में भी हुआ है और लोग विकास कार्यों से प्रभावित है इसलिए सारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी छः विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः सोनपुर, गरखा, छपरा, अमनौर, मढ़ौरा और परसा में भी राजग प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि रुडी ने बताया कि मतदाताओं ने महागठबंधन और अन्य फिरकापरस्तों से अधीर हो विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे और तीसरे चरण में भी लोकसभा चुनाव की तरह ही अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का सदुपयोग करने का मन बना लिया है।