योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : केशव मौर्य और दिनेश शर्मा बने उपमुख्यमंत्री
———–
दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क :गोरखपुर से पांच बार सांसद और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के 21 वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राजधानी के कांशी राम स्मृति उपवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने भगवाधारी योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और इसी के साथ प्रदेश की सत्ता से भाजपा का 14 साल का वनवास खत्म हो गया।
राज्यपाल ने 44 वर्षीय योगी के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा लखनउ के महापौर डॉक्टर दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पार्टी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय मंत्री वैंकेया नायडू समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।





Recent Comments