
छपरा(सारण) : छपरा दीपावली के शुभ अवसर पर इनरविल क्लब सारण के सदस्यो ने साहेबगंज आर्य समाज स्कूल के समीप सदस्य संजू गोल्ड के अवास पर दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया । दीप उत्सव के अवसर पर सभी सदस्यो ने 151 दीपों से शुभ स्वस्तिक का प्रतीक चिन्ह बना मां लक्ष्मी कि आराधना व पूजा किया और फुलझरी जलाकर दीपावली मिलन मनाया । वही सभी सदस्यो ने भक्ति मय गीतों व नृत्य कर मां लक्ष्मी के आराधना कर धन धान्य कि प्राप्ती और समाज के सभी लोगों की सम्मान होने की कामना करते हुए एक दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी एवं स्वादिष्ट लाजवाब फेलोशिप का आनन्द लिये। दीपावली के अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनु जायसवाल ने सभी से निवेदन किया कि दीपावली दीपों का त्यौहार है अतः आप सभी दीपावली के दिन अपने घर एवं दुकान पर सिर्फ मिट्टी के दिये मे तेल बत्ती कर जलाए और दीपावली मनाए। और कहा की प्रदूषण को कम करने के लिऐ ज्यादा धुएं वाले पटाखे और तेज आवाज वाले पटाखे का इस्तेमाल कम से कम करे । इस कार्यक्रम मे क्लब की सचिव अनीता राज , सदस्य रूपा गुप्ता, तन्नु जायसवाल, संजू गोल्ड, शिल्पी कुमारी, सुषमा गुप्ता, किरण पांड़े, अंजू फैशन, रीना गुप्ता,कामिनी जायसवाल, रजनी गुप्ता,मंजू गुप्ता,चन्दा गुप्ता अंकिता जायसवाल, ममता अग्रवाल, सहित सभी सदस्यो ने हिस्सा लिया।




Recent Comments