यूपी : लखीमपुर खीरी के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किशोर;किशोरी दिवस का हुआ आयोजन, बेहतर कार्य करने वाले हुए सम्मानित

रिपोर्ट : माता प्रसाद,
खमरिया/ईसानगर (खीरी) : उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया/ईसानगर जनपद -खीरी के 8 उपकेंद्रों कटौली, लौकही मल्लापुर, बेंती सहदेव, दुर्गापुर पड़री, सिरसी, जैथरा, समेसा और लाखुन में से लाखुन, समेसा, सिरसी और जैथरा पर राष्ट्रीय किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर किशोरी स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
शेष 4 उपकेन्द्रों कटौली, बेंती सहदेव, लौकाही मल्लापुर, और दुर्गापुर पड़री में कल शुक्रवार को यह कार्यक्रम मनाया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर खमरिया के अधीक्षक डॉ बीके स्नेही ने बताया कि शासन के आदेश पर इस बार उपकेंद्र स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया गया। अभी तक यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मनाया जाता था।
इस दौरान उस उपकेंद्र की एएनएम पीयर एडुकेटर, आशा और संगिनी अपने अपने उपकेंद्रों पर उपस्थित रही।
हर उपकेंद्र पर बेहतर काम करने वाले पांच-पांच पीयर एडुकेटर को दीवाल घड़ी, लंच बॉक्स, बोतल पेन व डायरी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रत्येक एएनएम द्वारा उपकेंद्र पर एकत्रित पीयर एडुकेटर आशाओ और संगिनियों को कुपोषण एनेमिया व मासिक धर्म के संबंध में विस्तार से बताया गया। पोस्टर व पम्पलेट्स भी बांटे गए। उनके वजन, लंबाई व खून की जांच की गई। इस दौरान उनको पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल और एनेमिया रोकने की दवा, आयरन और सेनेट्री पैड्स आदि बांटे गए।
इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के के राव, बीसीपीएम और डॉ संदीप गुप्ता, डॉ प्रीती वर्मा, आराधना श्रीवास्तव अर्श, काउन्सलर द्वारा की गई।
समेसा में एएनएम मनीषा गौतम, सुहाना सिरसी में ममता राज और अपर्णा गौतम, लाखुन में सरिता वर्मा, पूजा साहू, जैथरा में अर्चना तिवारी व किरण देवी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाया।




Recent Comments