युवाओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर (सारण): लोहिया स्वच्छ मिशन के बैनर तले उसरी खुर्द के नवजवानों ने सफाई अभियान चलाया।इसके तहत अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को नवजवानों ने पूरे गांव की सफाई की।इस मौके पर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री को झाड़ू लगाते देखकर हमें भी अपने गांव को स्वच्छ रखने की प्रेरणा मिली।कार्यक्रम में भोला सिंह, राकेश सिंह, संदीप कुमारश्रीवास्तव,विकाश सिंह,गोलू सिंह, सुरेश सिंह, गुड़ु, चुनु,राकेश सिंह, चन्दीप बैठा सहित दर्जनों युवाओं ने भाग लिया।




Recent Comments