दुर्लभ प्रवासी नस्ल का उल्लू पक्षी मिला, वन विभाग को सौंपा

#रिपोर्ट- अज़हर करीम/इसुआपुर(सारण):-बुधवार दिनांक 27 सितंबर को प्रारंभिक शिक्षक संघ इसुआपुर के अध्यक्ष अशोक यादव को दुर्लभ प्रवासी नस्ल का उल्लू पक्षी मिला।

जिसे वो वहाँ से इसुआपुर थाना ले आये। उसके उपरांत वन विभाग पटना को सूचना कर उसे राजीव गांधी जैविक उद्यान भेज दिया गया।

वन विभाग को सौंपते समय अजय कुमार, मो० एहशान, सूरज कुमार व अन्य उपस्थित थे।