राजीव प्रताप रूडी ने श्री छपरवी को फोन कर जताया आभार।

छपरा। मंगलवार को सारण के सांसद जनाब राजीव प्रताप रूडी जी के जन्मदिन के अवसर पर इस्लामी जलसा के प्रसिद्ध एनाउंसर सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश प्रवक्ता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी के नेतृत्व में हज़रत सय्यद शेर अली शाह कुँवारे पीर बाबा के मज़ार शारीफ़ पर हुई चादरपोशी और माननीय सांसद महोदय की स्वस्थ लंबी आयुकी दुआ मांगी गई। श्री छपरवी ने बताया कि सांसद महोदय हमेशा से सभी धर्मों वर्गों का सम्मान करतें है और मुस्लिम समाज से उनका आत्मीय प्रेम है।
इस अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय शांति अमन सेना के संस्थापक संयोजक डॉ तशफ्फी हुसैन, युवा नेता अरशी आज़म,संजर खान,शहादत राईन, हाफ़िज़ आफ़ताब रज़वी,शमशेर ख़ान, सियाराम सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता समेत कई मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी उपस्थित रहें।