मशरक मेंं राजेश लिलोठिया का हुआ स्वागत

मशरक (सारण) :सारण जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह एवं मशरक प्रखंड NSUI के अध्यक्ष सनी कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव राजेश लिलोठिया का मशरक हनुमान मंदिर के पास जबरदस्त स्वागत किया गया ।गोपालगंज से छपरा जाने कर क्रम में राजेश लोलठिया का स्वागत गाजे बाजे के साथ किया गया।इस अवसर पे प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह,मशरक कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रबिन्द्र सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।