दीपक कुमार सिंह/परसा( सारण)।थाना क्षेत्र के बहलोलपुर हाईस्कूल के समीप पुरानी विवाद को लेकर दो अज्ञात लोगो ने युवक को चाकूगोद कर फरार हो गया।चाकूबाजी की सूचना पुलिस घटना स्थल पहूंच घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा में भर्ती कराया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।घायल युवक थाना क्षेत्र के बहलोलपुर दियर गाँव निवासी कृष्ण राय का 15 बर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार बताया जाता है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।समाचार सम्प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही हुआ था।