पानापुर(सारण)बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह रविवार को चकिया गांव पहुँचे ।उन्होंने शुक्रवार को पोखर में डूब कर मरे तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें आपदा राहत कोष से मिलनेवाली  सहायता राशि यथाशीघ्र मुहैया करायी जाएगी ।उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह आपके साथ है।मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर चकिया मठिया के समीप स्थित पोखर में डूब जाने से वीरा राम के आठ वर्षीय पुत्र मंजय राम ,जयकिशुन राम की  पन्द्रह वर्षीया पुत्री ईशा कुमारी एवं बलि महतो की  तेरह वर्षीय पुत्री गुंजी कुमारी की मौत हो गयी थी।