दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ महाविद्यालय परसा में संचालित हो रही स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा केंद्राधीक्षक डॉ पुष्प राज गौतम की निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन हुआ।महाविद्यालय में चार महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र स्थापित है।जिसमें कुल 15 सौ छात्र छात्रा शामिल है।प्राचार्य स् केन्द्रधिक्षक डॉ पुष्प राज गौतम ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जेपी विश्वविद्यालय के द्वारा गठित उड़न दस्ता टीम द्वारा निगरानी किया जा रहा है।कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए उड़न दस्ता टीम तथा सीसीटीवी कैमरा से निगरानी किया जा रहा है।वीक्षकों के सहयोग से कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित होने की बातें कही।परीक्षा केंद्र पर वीक्षक डॉ अनिता कुमारी डॉ मनोज कुमार डॉ अजय कुमार डॉ अनिल कुमार डॉ समीम प्रो विकास रंजन प्रो चंदन कुमार प्रो वविता कुमारी प्रो गुड्डी कुमारी प्रो पंकज कुमार अनीश कुमार उपस्तिथ थे।