
महम्मदपुर बाजार से मिला लावारिश पड़ा देशी पिस्टल
पानापुर (सारण)सोमवार को सुबह थानाक्षेत्र के महम्मदपुर बाजार उस अफरा तफरी मच गई, जब अचानक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।मिली जानकारी के अनुसार महम्मदपुर बाजार पर मरवाॅ निवासी उमेश राम का पुत्र लकड़ी चुन रहा था।तभी उसकी नजर एक लावारिश पड़ी लोडेड देशी पिस्टल पर पड़ी।जिसे उसने उठा लिया तथा उसका ट्रिगर दबा दिया।ट्रिगर दबाते ही गोली चल गई तथा उसके झटके से उमेश राम का दस वर्षीय लड़का अभिषेक राम घायल हो गया।जिसका इलाज पीएचसी पानापुर में हुआ ।




Recent Comments