दरियापुर।प्रखंड क्षेत्र के यमुनाचारी उच्च विद्यालय दरियापुर का एक छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में 91 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का भी नाम रौशन कर दिया।उक्त छात्र हरिहरपुर गाँव निवासी विजली राय व हेवन्ति देवी का पुत्र जो दैनिक मजदूरी कर अमित कुमार को इस मुकाम तक पहुंचाए है।इसे प्रखण्ड में प्रथम व जिला में दूसर स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता व स्कूल के साथ साथ पूरे प्रखंड के नाम रौशन किया है।उसने इस परिणाम का श्रेय,माता-पिता का आशीर्वाद व विद्यालय के शिक्षको की शिक्षण शैली को दिया।आगे अमित पढ़ कर इंजिनियर बनना चाहता है इस मौके पर वरीय शिक्षक सरोज कुमार पांडेय समेत कई अन्य ने शुभकामनाए दी।वही उच्च विद्यालय विश्वम्भरपुर के भी एक छात्र ने 85 फीसदी अंक हासिल कर नाम रौशन कर दिया।उक्त छात्र बन्नी बहुआरा गांव निवासी नागेंद्र मिश्रा व रूबी देवी का पुत्र सत्य प्रकाश मिश्रा बताया जाता है।प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने बताया कि उक्त छात्र काफी अनुशासनप्रिय व मेधावी भी है।