
मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के पास दक्षिण टोला गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट में ग्यारह महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में घायल हरेंद्र ओझा ने बताया कि सुबह में घर के बगल गैरमजूरवा जमीन पर जल नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। वही पर विरोधी पक्ष के मुकेश कुमार यादव कुदाल से मिट्टी बराबर कर रहें थे। जिसके बारे में मेरे बड़े बेटे सुमित कुमार ओझा द्वारा पुछताछ की जिससे मिट्टी भर रहें पक्ष से गाली गलौज करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।वही दूसरे पक्ष के घायल मुकेश कुमार यादव ने बताया कि उनका विरोधी पक्ष से पहले से ही जमीनी विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है और वे लोग बराबर विवाद करतें रहते हैं सुबह में जल नल योजना की टंकी के पास मिट्टी बराबर कर रहें थे कि पीछे से आकर मारपीट की जानें लगी। जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में इलाज के दौरान तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Recent Comments