माँझी(सारण)। सारण जिले के तरैया में गंडक नदी के किनारे प्रसिद्ध संत नारद बाबा के संयोजकत्व में आयोजित यज्ञ में शामिल होने के उद्देश्य से अयोध्या से चलकर माँझी के राम घाट पहुँची संतों की टोली ने शुक्रवार को पवित्र सरयु में डुबकी लगाई तथा हनुमान गढ़ी मन्दिर परिसर में हवन पूजन कर धुनी रमाई। बातचीत के क्रम में संतों ने बताया कि यज्ञ के आयोजन से आध्यत्मिक चेतना जाग्रत होती है तथा प्राकृतिक एवम सामाजिक वातावरण शुद्ध होती हैं। संतों ने कलियुग में भगवत नाम स्मरण एवम भजन को बेहद कल्याणकारी बतलाया। मौके पर मौजूद संत रामप्रिय दास,रामसेवक दास तथा रंजन शर्मा आदि ने अयोध्या से पधारे संतों का भब्य स्वागत किया तथा उनके सम्मान में भंडारा का आयोजन किया। दोपहर बाद संतों की टोली तरैया के लिए रवाना हो गई।