
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में बिहार नगर सेवा के अधिकारी बबलू कुमार ने पदभार प्राप्त कर लिया। बबलू कुमार इसके पूर्व नगर परिषद शिवहर में पदस्थापित थे। बता दे की पूर्व से पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी बिरेंद्र मोहन ने अपना कार्यभार नए कार्यपालक पदाधिकारी को शनिवार को सौंप दिया।
नपं कार्यालय में आयोजित हुआ सम्मान सह विदाई समारोह :
नपं कार्यालय में मुख्य पार्षद रूबी सिंह के नेतृत्व में सम्मान सह फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव पदस्थापित ईओ बबलू कुमार का स्वागत और स्थानांतरित ईओ वीरेन्द्र मोहन का फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। रूबी सिंह के साथ डीप्टी चेयरमैन धीरज कुमार, जिप की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य मीना अरूण, पूर्व मुखिया अरूण सिंह, स्वच्छता अधिकारी रश्मि कुमारी, सहित नपं कर्मियों ने बूके और अंग वस्त्र, उपहार से नए ईओ का स्वागत और स्थानांतरित ईओ को फेयरवेल व शुभकामनाएं दी।




Recent Comments