
मशरक।मशरक प्रखंड क्षेत्र के सुन्दर गांव के दो प्रवासी लोगों में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर हरपुरजान इलाके में हड़कंप मच गया।पूरे इलाके में लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था कि कोरोना संक्रमित मरीज से कौन-कौन सम्पर्क में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित दोनों व्यक्ति दो और लोगों के साथ दो सप्ताह पहले महाराष्ट्र से अपने गांव मशरक आये हुए थे,फिर मशरक में आने के बाद चारो
लोगों ने पीएचसी मशरक में अपना स्वास्थ्य जांच कराया,फिर वहां से उन्हें राजापट्टी कर्ण कुदरिया गांव के उच्च विद्यालय में खुलें क्वारेंटाइन सेंटर में चौदह दिनों तक रहने के लिए भेज दिया गया,वहीं रहने के दौरान उन्होंने अपना स्वास्थ्य जांच कराने की मांग पीएचसी प्रशासन के पास रखी,जिसे पीएचसी प्रशासन ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।बाद में युवकों ने अपने गांव के ही निवासी साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,जो मशरक प्रखंड के उप प्रमुख हैं,उनसे मामले में सहायता मांगी,तो उप प्रमुख ने जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन से फोन पर सहायता मागी,जिससे जिलाधिकारी ने मामले में अविलंब संबंधित विभाग को मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस भेजकर चारों लोगों को मेडिकल टीम द्वारा जांच के लिए छपरा सदर आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया,जहां जांच में दो को कोरोना संक्रमित पाया गया, जिससे गांव के साथ-साथ आस-पास के इलाकों मे दहशत व्याप्त है। मशरक के अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक दूसरे राज्य से आने के बाद गांव नहीं गये हैं।दोनों सरकार द्वारा खुले क्वारेंटाइन सेंटर पर ही रहे हैं,वहीं गांव के लोगों ने बताया कि क्वारेंटाइन सेन्टर पर रह रहे सभी प्रवासी,जो घर चले गये और कार्यरत् कर्मचारी समेत रसोइया की स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है,अन्यथा यदि किसी से गांव में संक्रमण फैला,तो गांव में कोरोना संक्रमण रोकना मुश्किल होगा।




Recent Comments