मढ़ौरा में रामनवमी पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जय घोष से गुंजा शहर

मढौरा : रामनवमी के अवसर पर मढौरा में श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली । शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे का जय घोष होता रहा जिससे पूरा नगर नारे से गुंजित होता रहा।

भक्ति में सराबोर युवाओं ने जय श्रीराम लिखे भगवा झंडा के साथ झूमते रहे वही श्री रामचंद्र जी की झांकी भी शोभायात्रा में आकर्षण बना रहा। शोभायात्रा में शामिल युवा व अन्य ने भगवा और पीला वस्त्र धारण कर अपनी आस्था में लीन दिखे । नगर के वार्ड संख्या 03 असोइयां से शोभायात्रा निकली। जहां शोभायात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता मनोज सिंह कर रहे थे । शोभा यात्रा में शामिल लोगों की सेवा में शहर वासियों ने स्वागत के लिए पलके बिछाये रहे लोगों ने शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया और दर्जनों स्थानों पर प्याऊ की व्यस्था भी की ।

तपती धूप में जयकारे से युवाओं के कंठ को तर करने के लिये आधे दर्जन जगहों पर ठंढा पानी और शरबत लेकर शहर वासी खड़े रहे। इस कार्य में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया मो. अली की सेवा भावना ने शामिल लोगों को प्रभावित किया Iइस दौरान शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए शहर में जगह-जगह शीतल जल की व्यवस्था रही।प्याऊ की व्यवस्था करने वालों में ब्रज किशोर सिंह, डॉ.बि.के. शर्मा , राजू सिंह, सोनू सिंह , डॉ रंजीत शर्मा, कुणाल सोनी का नाम शामिल हैं। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे ।

असोईया युवा विकास समिति के तत्वाधान में निकली झांकी सहित पूरी यात्रियों ने भगवा वस्त्र धारण कर शोभा यात्रा को आकर्षक रूप प्रदान किया। शोभायात्रा असोइयां से निकल कर स्टेशन रोड, अम्बेडकर रोड से शिल्हौरी शिव मंदिर तक पहुंची I वापसी में शिल्हौरी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुये गढ़देवी मंदिर परिसर पहुंची जहा शोभायात्रा समाप्त हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज सिंह , युवा विकास समिति के प्रमोद कुमार , लक्ष्मी नारायण सिंह, सुजित कुमार, दीपक कुमार , रवि कुमार , रवींद्र कुमार बिहारी, अधिवक्ता संजय सिंह, ललन जयसवाल ,विनय कुमार, धर्मनाथ साह समेत अन्य लोग भी थे।