
आधे दर्जन से अधिक देवी-देवताओ का किया गया प्राण प्रतिष्ठा
देवता के आवाह्न की जयघोष वातावरण हुए भक्तिमय।
बिदुपुर(वैशाली)। बिदूपुर प्रखंड के चाँदपुरा के शिव मंदिर परिसर में आधे दर्जनों देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा बरी धूमधाम से किया गया। वही प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य के कोने कोन से आए दैवीय शक्ति आचार्यों द्वारा सात दिवसीय महा अठ्याम यज्ञ की समाप्ति पर आधे दर्जन दैवीय शक्ति द्वारा शिवजी का ज्योतिर्लिंग शिवलिंग व माता पार्वती,गणेश, नन्दी,भगवान ब्रह्मा एवं बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। देवतायें की प्रतिमा पूरे विधि-विधान के व दैविक मंत्रोच्चार के से साथ बनारस के पण्डित अचार्य उपेंद्र कृष्ण भारद्वाज के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यज्ञ- हवन में शिवभक्त पुजारी के अलावा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान शिव पार्वती, बाल गणेश और बजरंगबली के जयकारें गूंजते रहे। आचार्य उपेंद्र कृष्ण भारद्वाएवं पुरे प्रखंड के कोने-कोने से पधारे कई पण्डितों ने हवन कराया। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान आचार्य ने शिव महिमा की चर्चा करते हुए बताया कि भगवान शंकर का चरित्र बड़ा ही उदात्त एवं अनुकम्पापूर्ण हैं वे ज्ञान,वैराग्य तथा साधुता के परम आदर्श माने जाते है भगवान शिव रुद्ररूप हैं भोलानाथ ने दुष्ट दैत्यों के संहार में काल रूप हैं। उनकी महिमा ही दीन दुखियों की सहायता करने में दयालुता के समुद्र भी।अन्य सभी देवता समुद्र मंथन से निकले हुए लक्ष्मी,कामधेनु,कल्पवृक्ष और अमृत ले गये। लेकिन विष को पीकर संसार की रक्षा के लिए नीलकण्ठ बन गये। इसके बाद भंडारा किया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके सफल आयोजन में विजय कुमार सिंह,रंजन कुमार सिंह,अमरेश कुमार, मधुकांत सिंह समेत बाबुल कुमार दर्जनों लोग शामिल हुए।




Recent Comments