लोडेड देशी कट्टा से चली गोली से एक युवक की मौत

छपरा (सारण) : सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका गांव में रामनवमी की जुलुस मे शामिल होने से पूर्व लोडेड देशी कट्टा अपने अपने पास रखने को ले दो दोस्तो के बीच हुई छीना झपटी मे गोली चलने से एक दोस्त की मृत्यु हो गई.मृतक मेढुका निवासी जर्नादन राय का बीस वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय बताया जा रहा है.गोली चलने के बाद मृतक के दो दोस्तो ने ही बाइक से मृतक को इलाज हेतु स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सक द्वारा युवक के मृत घोषित होते ही युवक के दोनो दोस्त अस्पताल मे ही शव छोड़ फरार हो गये.सुचना पर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पंहुच रामनवमी जुलुस की तैयारी को रद्द कराने के बाद स्थानीय रेफरल अस्पताल पंहुच आवश्यक कारवाई के बाद शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.समाचार प्रेषण तक घटना की न तो फर्द बयान हो पाया था ना ही प्राथमिकी र्दज प्रक्रिया जारी थी.




Recent Comments