सीवान :पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : 
धर्मसेना एवं धर्म जागरण के संयुक्त तत्वावधान में नगर में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।
इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की
 अध्यक्षता योगेंद्र कुमार सिंह ने की। इसमें धर्मसेना के प्रति संयोजक संदीप कुमार गिरि, धर्म जागरण के जिला संयोजक आशीष राज सिंह, भरात भूषण पांडेय, हीरालाल मांझी, आशीष सिंह, भरत भूषण पांडेय, योगेंद्र सिंह, आदित्य, आशीष राज, शिक्षक संजय, राणा प्रताप सिंह, ऋषभ कुमार, दीपक कुमार, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।