मढ़ौरा।तूफान यास को लेकर सरकार का अलर्ट पूर्व से ही जारी है।इधर वुधवार को दिन से ही बूंदा बांदी से शुरू बारिश शाम होते होते तेज हो गया।मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को चकवाती तूफान यास के पश्चिम बंगाल में तबाही मचाने की पूर्वानुमान को लेकर इसके असर झारखंड और बिहार में भी होने का अंदेशा जताया गया था।पूर्वानुमान के ही अनुसार यास तूफान का असर दिखने लगा है।कही कही पर तेज हवाएं चलने की भी खबर है।हालांकि इस इलाके में दो दिन पहले भी भारी बारिश हुई थी और अब इस यास तूफान की वजह से दोबारा आंधी और बारिश होने से लग्न के खुशनुमा मौसम के बिगड़ जाने की संभावना जताई जा रही है।लॉकडाउन की वजह से लगाई गई बंदिशों ने ऐसे भी शादी विवाह के उत्साह को फीका किये हुए था, अब इस मौसम की मार ने स्थिति और खराब कर दिया।