मढौरा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष प्लस लोगों के लिए टीका एक्सप्रेस वाहन को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल से बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आर एन तिवारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार गौतम मौजूद थे । बीडीओ ने बताया की कोविड-19 से बचाव व संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। कोरोना जैसी महामारी से प्रखंड को सुरक्षित रखने के लिए लगातार कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि टीका एक्सप्रेस प्रखंड के अलग अलग गांवों में जाकर लोगों का कोरोना जांच और 45 प्लस लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम करेगी।पुरे प्रखंड के पंचायतों के लिए सिड्युल को बना लिया गया है । टीका एक्सप्रेस के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेगे । वही टीकाकरण को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रखंड के कार्यपालक सहायक को भी पंचायतों में लगाया गया है । टीका एक्सप्रेस ने पहले दिन 257 लोगों को टीका लगाने की जानकारी दी गयी है । इस अवसर पर पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।