
बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगा प्रेम और एकता का दिया संदेश
छपरा : मंगलवार को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा संचालित पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया निशुल्क शिक्षा केंद्र लोहरी के बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। एक दूसरे को रंग लगाया और जमकर मस्ती की एक दूसरे की गालों पर गुलाल लगाते हुए नजर आ रहे थे। मौके पर निशुल्क शिक्षा केंद्र के संचालक एवं संस्था सचिव रणजीत कुमार ने कहा कि होली एक ऐसा रंग बिरंगा त्यौहार है हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं प्यार भरे रंगों से सजाया हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन फुल कर भाईचारे का संदेश देता है। हम सभी को मिलजुलकर होली के रंगों में रंग पर होली खेलनी चाहिए और अपने सहयोगी कलाकार जयपुर से आए हुए सुजीत कुमार सिंह अनूप कुमार सोना लाल ठाकुर हरेंद्र प्रसाद गुड्डू कुमार अभिराज कुमार के द्वारा गायन बाबा हरिहर नाथ एवं होली खेले रघुवीरा अवध में हथेलियों बेलपत्र की दूरी जैसे गीतों का प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के बच्चे रागिनी कुमारी खुशबू कुमारी सुप्रिया कुमारी नेहा कुमारी दुर्गावती कुमारी पुतुल निशा सुमन कामिनी ममता अमरजीत अखिलेश नीतीश आदि दर्जनों छात्र उपस्थित थे।




Recent Comments