सोनपुर। सोनपुर में गंगा और गंडक के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है। सैकड़ों घरों में पानी प्रवेश हो जाने के कारण लोग आकुल व्याकुल और बेचैन है वही बाढ़ की पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत मंगलवार को हो गई । इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। मृतक पहलेजा शाहपुर दियारा पंचायत के नक्की पर के सेवानिवृत्त रेलकर्मी टिपन राय का पुत्र नीतीश कुमार उम्र 15 वर्ष के करीब जो दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था इसी बीच बारिश होने की वजह से उसका पैर फिसल गया तथा वह बाढ़ के पानी में वह गया जिससे उसकी मौत हो गई । आसपास के लोगों ने उसे अनुमंडल अस्पताल सोनपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक तीन बहन में सबसे छोटा था । इस खबर के सुनते ही गांव में कोहराम मच गया जबकि परिवार जनों के रो- रो के बुरा हाल है ।