नरेंद मोदी जी के राज में गरीब ख़ुशहाल है: सिग्रीवाल

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की हुई लॉन्चिंग

छपरा। भारत की सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ही संबोधन में कहा था उनकी सरकार गरीबों के लिए काम करेगी। यह सरकार गरीबों की सरकार है।उक्त बातें भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने जिला परिषद सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन के लिए थैला वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पूर्व प्रधान मंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी का सपना था कि समाज के अंतिम पंक्ति में रह रहे गरीबों का कल्याण हो,उनका अन्त्योदय किया जाय। अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने प्रधान मंत्री काल मे ही गरीबो के लिए अन्त्योदय एव अन्नपूर्णा योजना कि शुरुआत की थी। उसी को आगे बढ़ाते हए आज गरीबों को मुफ्त राशन देकर मोदी जी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कोरोना काल में मोदी जी ने मुफ्त में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया है।पिछले लॉक डाउन में भी मुफ्त राशन दिया था,और इस बार भी दिवाली तक मुफ्त राशन दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि आनाज की कमी नहीं होने दी जाएगी। केवल सारण जिले में लाखों क्विंटल आनाज का वितरण प्रति माह दिया जा रहा है।कॅरोना से आज भी सावधान रहने का आग्रह किया। स्कूल खुल जाने के वजह से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सबके टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओ से अपील किया कि गरीबो की सेवा करें।गांव गांव में जाकर लोगों के बीच मे प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताये।सबकी सेवा करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी अटल बिहारी बाजपेयी जी,एव बाबा साहेब भीमराव अम्बेबेडकर जी के सपनो को भाजपा पूरी कर रही है।समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों का कल्याण हो रहा है।उन्होंने कहा कि आज केंद्र के मोदी जी के सरकार एवम बिहार कि सरकार गरीबों के लिये समर्पित सरकार है। प्रदेश के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गरीब के सेवा ही भगवान कि सेवा है।भाजपा में सेवा ही संगठन है।इसलिये भाजपा के नेता कार्यकर्त्ता ,प्रधानमंत्री
से लेकर मंत्री तक सभी लोग गरीब की सेवा में लगे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस देश के कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि गांव गांव में जाकर घर घर में जन जन तक प्रधानमंत्री जी गरीब कल्याणकारी योजनाओ को भाजपा पहुंचाएगी।
इस अवसर पर जनक सिंह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़, डॉक्टर सीएन गुप्ता विधायक छपरा, कृष्ण कुमार मन्टु सिंह विधायक अमनौर, जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरूण पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, जिला परिषद सदस्य प्रियन्का सिंह, महामंत्री शान्तनु कुमार, अनिल सिंह, जिला प्रभारी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्रभारी नितिन राज वर्मा, बलवंत सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, कामेश्वर ओझा, धीरज सिंह आदि उपस्थित हुए।