मढ़ौरा नगर के वार्ड संख्या 15 में प्रधानमंत्री आवास योजना से 10 लाभुकों को मिला कार्यादेशमढ़ौरा (सारण) : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के लिए कार्यादेश पत्र का वितरण किया गया।शुक्रवार को नगर के उपमुख्य पार्षद राखी कुमारी ने 10 लाभुकों को कार्यादेश का पत्र सौंपी। बता दे कि सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधान मंत्री आवास योजना से 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने की योजना है।जिसकों लेकर नगर प्रशासन ने जरूरतमंद गरीबों को चिन्हित कर पक्का मकान बनवाने के लिये पूरे नपं क्षेत्र में 379 जरूरतमंद गरीबों को आवास के लिए स्वीकृति दी है।इधर आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को पहली किस्त में 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।




Recent Comments