बेतिया/बगहा: क्षेत्र के किसानों ने लोक जनशक्ति पार्टी युवा जिला अध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– बगहा लोक जनशक्ति पार्टी युवा जिला अध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने शनिवार को पतिलार चंदरपुर के बकवा भिडारी गांव के लोगों से मिले क्षेत्र के किसानों ने श्री द्विवेदी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया।लोगों ने बताया कि तिरुपति सुगर्स मिल द्वारा सौतेला व्यवहार किया जाता है रिजर्व क्षेत्र के किसानों का चलान नहीं मिल रहा है वही भयानक बाढ़ को आने से काफी हालात दयनीय स्थिति है।
उसके बाद भी रिजर्व क्षेत्र में चलान नहीं मिल रहा है वही लोगों ने पतिलार से चंदरपुर होते हुए डुमरिया तक कि सड़क को दिखाया जो सड़क कि हालत खराब हो गयी है लोगों कि समस्या एवं सड़क कि दुर्दशा को देखते हुए लोजपा युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने कहा कि चीनी मील द्वारा रिजर्व क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।
वह निन्दनीय है भरपूर मात्रा मे रिजर्व क्षेत्र के किसानों का चलान दिया जाए अन्यथा क्षेत्र के किसानों के साथ लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरुपति सुगर मील मे ताला जडेजा वही सड़क कि दुर्दशा को देख श्री द्विवेदी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मै विधायक एवं सांसद से बात करता हूं।
पतिलार बाजार से चंदरपुर होते हुए डुमरिया तक कि सड़क अबिलम्ब बनेगा वही डबल टेलर ट्राली पर रोक लगाने की जोरदार मांग की वहीं श्री द्विवेदी ने प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब बंदी पूर्ण रूप से बिहार में हो जाने के बाद भी शराब और शराबी पकड़े जाते हैं आखिर शराब कहा से आता है वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से श्री द्विवेदी ने मांग की कि जिस थाने में शराब पकड़ी जाती है उस थाने दार पर भी शराब एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो वही डबल टाली टैक्टर अगर 5 दिनों के अंदर पूर्ण रुप से बगहा पुलिस जिला के सभी क्षेत्र से डबल ट्राली ट्रैक्टर परिचालन पर रोक नहीं लगाया गया तो अनिश्चितकालीन प्रशासन के खिलाफ़ अनुमंडल मे लोजपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेगी मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं, रोशन उपाध्याय, घुरइ कुशवाहा, सत्यनारायण दुबे, उमेश माली, हरि माली, रोहित राम, दारोगा अंसारी, राम जी यादव, इस्खार बैठा, दिलनवाज मिया, आदि सहित ग्रामीण लोग भी मौजूद रहे।




Recent Comments