मोथहां फलाहारी बाबा मठिया से निकाली गयीं महावीरी झंडा जुलूस

मढौरा : शुक्रवार को प्रखण्ड के नरहरपुर पंचायत के मोथाहा फलहारी बाबा मठिया परिसर से पूजा पाठ के बाद संत श्री राजेश्वर दास के नेतृत्व में महावीरी झंडा जुलूस निकाली गई.जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजे, डीजे और झांकी के साथ ही सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाथ मे धर्म ध्वज लेकर जुलूस में शामिल रहे.जुलूस फलहारी मठिया से होते हुए नारायणपुर, बसंतपुर, नरहरपुर, चमारी, दामोदर, हरपुर, रामपुर होते हुए नयका बाजार पहुंचा.जहां पर झंडा का समापन हुआ.इस दौरान गौरा ओपी पुलिस मुस्तैदी से बिधि ब्यवस्था सम्भालने में लगी हुई थी.वहीं ग्रामीणों ने जगह- जगह पर जुलूस में शामिल श्रधालु व्यक्तियों के लिये पीने का पानी व शर्बत की व्यवस्था की गई थी.जुलूस जिस रास्ते से गुजर रही थी, जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारे से गूंज रहे थे. श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस दौरान भाजपा नेता नागेंद्र राय, मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिह, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिह, डॉ रामबाबू सिह, प्रो रामबाबू सिह, पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिह, बिभूति कुमार सिंह, शम्भू सिंह, आर्य सुमन्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.