दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया।पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया पुलिस ने हथियार व जाली नोट के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की पुष्टि बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने प्रेस वार्ता मे किया। उन्होंने आगे कहा कि गस्ती के दौरान औरहिया चौक पर गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बेलवा के विक्की अपने पास हथियार लेकर छावनी के तरफ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में निकला हैं। पुलिस ने लक्ष्य आई0 टी0 आई0 कॉलेज के पास मुख्य पक्की सड़क पर देखा कि एक लड़का मोटरसाइकिल पर बैठा हैं तब शंका के आधार पर पुलिस वाहन रोका तो अपराधी भागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया । पुलिस ने पूछताछ की तो वह अपना नाम धनेश कुमार पिता वासुदेव महतो कुंडली पुर बरगदवा शिकारपुर थाना निवासी बताया। चेकिंग करने पर उसके पास से एक पिस्तौल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि जाकिर हुसैन नाम के व्यक्ति मोबाइल फोन से मैसेज किया कि विकी कुमार पिता दिनेश शर्मा बानूछापर निवासी के द्वारा तुमको कुछ सामान देगा। वह रख लेना सभी पकड़ाए अपराधी के पास से एक पिस्तौल चार जिंदा कारतूस एक मोबाइल बरामद हुआ। वही एक अलग मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की तुरकौलिया निवासी दीनानाथ चौधरी पिता बुन्नी लाल चौधरी, ग्रामीण दिलीप साहनी किशोर, मुखिया मुन्ना मुखिया के साथ जाली नोट का कारोबार कर रहा है। पदाधिकारी के आदेशानुसार टीम का गठन करते हुए दीनानाथ चौधरी ग्राम तुरकौलिया टोला के दलान पर छापामारी किया गया तो कुछ लोग भागने लगे। जिसे छापामारी दल के द्वारा संजय राय पिता दीपनारायण, विनोद कुमार पिता बुद्ध महतो, भुनेश्वर राम पिता गंगाराम, मनीष कुमार पिता रामपाल दास को पकड़ा गया। संजय राम के पॉकेट से 500 रुपया का जाली नोट 40 पीस यानी 20 हजार रुपया बरामद किया गया। अभियुक्तों के पास मोबाइल बनाने वाला उपकरण नोट साइज का कागज बड़ी संख्या में एवं जाली नोट बनाने वाला सामान बरामद किया गया। चार चक्का वाहन भी बरामद किया गया। इस तरह बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।





Recent Comments