मढ़ौरा के सहायक विधुत अभियन्ता का हुआ स्थानांतरण
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय विधुत प्रक्षेत्र के सहायक विधुत अभियन्ता देवेंद्र कुमार राम का स्थानांतरण गोपालगंज जिले के मीरगंज में हुआ।जो लंबे अरसे 05 सितंबर 2013 से लगभग आठ वर्षों तक मढ़ौरा में पदस्थापित रहे।इसकी जानकारी देते हुये श्री राम ने बताया कि नये पदस्थापित अधिकारी जितेंद कुमार मढ़ौरा का कार्यभार गुरुवार को संभाल लेंगे।जब उनके कार्यकाल के उपलब्धियों के बारे में पूछा गया तो कहा कि हमने पूरी कर्त्यब्य निष्ठा के साथ मढ़ौरा में कार्य किया हूं ।मेरे कार्यकाल में मुख्य रूप से राजस्व वृद्धि प्रति माह दो लाख से बढ़कर चार करोड़ के लगभग हो गया।जिसके लिये विभाग ने दो बार सम्मानित भी किया गया।पावर क्षमता 05 एमवीए से बढ़ाकर 30 एमवीए किया गया।क्षेत्र के जर्जर तारों को बदलने का काम किया गया ।वही रसूलपुर में पावर ग्रिड और उसरी बाजार और इसुआपुर ने पावर सब स्टेशन का निर्माण हुआ।




Recent Comments