आंधी में मांझी-एकमा पथ पर चकिया गांव के समीप ऑटो पलटा, एक की मौत

मांझी (सारण) सोमवार की शाम आई आंधी में मांझी एकमा पथ पर चकिया गांव के समीप टेम्पो पलटने से मखदूम गंज निवासी हवलदार साह के पुत्र शिवधर साह की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों की चीत्कार व दहाड़ से पीएचसी परिसर गमगीन हो गया। मृतक के इकलौते पुत्र बहादुर साह की शादी इसी माह 29 मई को हुआ था, जिससे परिवार में आयी खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। उक्त दुर्घटना में पुत्र बहादुर साह गोंड भी जख्मी हुआ है।