अमनौर में बही आस्था की बयार, अखंड अष्टयाम हेतु सैकड़ों श्रद्धालु भक्तो ने निकाली भव्य कलश यात्रा

अमनौर /सारण :
प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत अंतर्गत मंगल बाजार देवी में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. शनिवार को कलश यात्रा के दौरान के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां लाल पीले वस्त्र धारण कर भक्तिभाव के साथ हाथ में कलश लिए देव – देवताओं का जयकारा करते दिखे.उक्त कलश यात्रा में जहां एक ओर हाथी- घोड़ा, बैंड बाजा व डीजे साउंड के भक्तिमय धुन से वातावरण भक्तिमय हो उठा. उक्त भक्तिमय वातावरण को लेकर स्थानीय लोगों में लोक आस्था का संचार हुआ है. उक्त कलश यात्रा देवी मंदिर परिसर से चलकर अमनौर अगुआन, अमनौर हरनारायण गांव होते हुए अमनौर बाजार होकर पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा पहुँची जहां आचार्य अवधबिहारी तिवारी, उमानाथ मिश्रा के मंत्रोच्चारण के साथ अमनौर बड़ा पोखरा से जलभरी की गयी. उक्त कलश यात्रा के दौरान मनोज सिंह, रिंकू देवी, देव कुमार कुशवाहा, बबन सिंह, राजु गोस्वामी, राजन कुशवाहा, अरुण पुरी, सतीश जयसवाल, अखिलेश तिवारी आदि श्रद्धालु भक्त शामिल हुए.




Recent Comments