मोहिनी को मिला प्रवीण व सोनी की छत्रछाया
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

🌐सीवान : सीवान के फतेहपुर , शिवाजी नगर में संचालित होने वाले विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रही मोहिनी को केरल के दंपत्ति प्रवीण कुमार व सोनी नारायण का छत्रछाया मिल गया है । केरल से सीवान पहुंचे इस दम्पति ने शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई व स्नेही लोकोत्थान संस्थान के समक्ष अपने सारे दस्तावेजों का जांच करवाया और सभी कानूनी कार्रवाई को पुरा करते हुए मोहिनी को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की । इस मौके पर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के सचिव मधुसूदन पंडित ने मोहिनी को विदा करते हुए उसके नए कानूनी अभिभावक को बधाई दी । वही प्रवीण कुमार व सोनी नारायण ने कहा कि हम काफी दिनों से एक बच्ची गोद लेने के लिए प्रयासरत थे । आज जाकर हमारी साध पुरी हुई है ।इसके लिए हम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान व स्नेही परिवार के प्रति आभारी रहेगें । इस मौके पर बाल संरक्षण इकाई के हिमांशु कुमार पाल , विकास कुमार, संजय कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
===============
👉आवश्यक सूचना
यदि आपको भी कोई अनाथ बेसहारा बच्चा कहीं भी मिलता है तो आप सीवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन –
रेडियो स्नेही 90 .4 FM
या
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,सीवान
को मोबाइल नंबर- 9973180418 / 9334069148 पर सुचना दे । रेडियो स्नेही व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के कार्यकर्ता तुरंत उस बच्चे को अपने संरक्षण में ले लेगें ।
इस संबंध में आप कोई भी सूचना
PARMAR डाॅट काॅम को भी मोबाइल नंबर: 07004126180 पर दे सकते है ।




Recent Comments