तरैया।02.07.2020

प्रखंड क्षेत्र के मौलनापुर में माँ भगवती प्राण प्रतिष्ठा एवं अखण्ड अष्टयाम को लेकर बाजे गाजे के साथ कलस यात्रा निकाला गया।जिसमें सैकड़ो महिलाओं और पुरूषों ने पिला वस्त्र धारण कर भाग लिया।कलस यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर मँझोपुर नदी तक गया। जहाँ आचार्य मनपूजन त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया।फिर कलस यात्रा बाजे-गाजे के साथ भटगाई,पचरौर , संग्रामपुर एवं परौना का नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल मौलानापुर पहुँचा।जहाँ आचार्य मनपूजन त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ भगवती का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।फिर श्रद्धालुओं के पूजा-पाठ के बाद 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम शुरू हो गया।उक्त मौके पर जिला पार्षद शिला सिन्हा, रामविनोद सिंह,मुखिया विजेन्द्र माँझी,रवि प्रकाश सिंह,जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,गजेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।