सिवान :बिल नहीं जमा करने वाले हेडमास्टरों की लगेगी क्लास
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के हाईस्कूल के हेडमास्टरों पर विभागीय निर्देश का कोई असर नहीं दिख रहा हैं। कई ऐसे हाईस्कूल के डीडीओ है जिन्होंने बिजली बिल जमा करने के लिए राशि आवंटित किए जाने के बाद भी निकासी नहीं की हैं। इसके साथ ही कई ऐसे हेडमास्टर है, जिन्होंने राशि निकासी किए जाने के बाद बिल नहीं जमा किया है। इसे लेकर डीपीओ अमेरिका प्रसाद बुधवार को इनलोगों के साथ अपने कार्यालय में बैठक करेंगे। जिले के हाईस्कूलों पर बिजली कंपनी का करीब 45 लाख रुपया बकाया हैं। जिले के हाईस्कूलों में बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए आवंटन आने के बाद राशि भी स्कूलों में भेज दी गई हैं। शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में डीपीओ ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में सभी हाईस्कूलों के डीडीओ के साथ करीब एक माह पूर्व ही बैठक की। लेकिन इसका असर अभीतक कई हेडमास्टरों पर नहीं दिख रहा हैं। गौरतलब है कि जब से स्कूलों में बिजली कनेक्शन हुआ है तब से पहली बार हाईस्कूलों में बिल भुगातन के लिए आवंटन आया हैं। इससे पहले प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के लिए आवंटन आया था। प्राइमरी व मिडिल स्कूल में अभी भी कई ऐसे स्कूल है, जहां के हेडमास्टरों ने राशि नहीं मिलने से बिल भुगतान नहीं किया हैं। क्योंकि आवंटन कम पड़ गया था