आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन

#परवेज अख्तर/सिवान:

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत

भवन शाहपुर गांव में सोमवार को पंचायत के मुखिया एवं

पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तेयाज अहमद की अध्यक्षता में फीता काट कर

आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके

अहमद ने बताया कि सारंगपुर पंचायत के जनता के सुविधा

के लिए आरटीपीएस कार्यालय खुला है यहां पर अब सहूलियत

से निवास,, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के

अलावा वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन की जाएगी,

इससे अब महाराजगंज नहीं जाना होगा। मौके पर

तकनिकी सहायक विवेक कुमार, कार्यपालक सहायक भोला कुमार यादव,

रंजीत कुमार, अजय भगत व पंचायत रोजगार सेवक धनंजय कुमार,

अजय पांडेय, विकेश कुमार मिश्रा के अलावा पंचायत के कई लोग उपस्थित थे।