ब्रेकिंग न्यूज़

पकडिदयाल पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पांडेय  के नेतृत्व में शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए गए सघन अभियान के तहत नोनफरबा पंचायत के ढागार टोली चौक स्थित महादलित बस्ती से शराब कारोबारी सहीत  एक दर्जन लोगों को पताही पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।चुलाई शराब भी बरामद किए गए हैं ।छापेमारी में थाना अध्यक्ष नरेन्दर कुमार पचपकडी थाना अध्यक्ष सज्जाद गद्दी शामिल थे। हिरासत में लिए गए शराब कारोबारियों के निशान देही पर पुलिस छापेमारी जारी है। बताया जाता है, कि शराबबंदी के बाद भी पताही के ढागर  टोली चौक महादलित बस्ती में लगातार चुलाई शराब का कारोबार जारी था।