
आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को ग्राम सभा मे मिला नियुक्ति पत्र
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया :
प्रखंड के चंचलिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 के आँगनबाड़ी सेविका और सहायिका पद के लिए आंगनबाड़ी केंद्र बलुआ मर्दन के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन गुरुवार को किया गया।जिसमें वार्ड अध्यक्ष पंचुलाल यादव, पंच लाखपति देवी एवं पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी सेविका अंजली कुमारी एवं सहायिका मीना देवी को नियुक्ति पत्र दिया।नियुक्ति पत्र पाकर सेविका अंजली कुमारी और सहायिका मीना देवी काफी खुश थी।उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।दोनों ने कहा कि बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सरकार के निर्देश के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करूँगी।वार्ड सदस्य पंचुलाल यादव एवं महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी ने बताया कि इनकी नियुक्ति वार्ड संख्या 12 में हुई है।जिन्हें ग्राम सभा मे नियुक्ति पत्र दिया गया।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ,धर्मेन्द्र कुमार यादव,अशोक कुमार यादव, रामएकबाल राय, राजेश राय ,विजय प्रकाश,राकेश कुमार भगत सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments