गोपालगंज:- भोरे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अपराधी को अपाची बाइक और हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. अपराधी के बयान के आधार पर पुलिस उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि भोरे थानाध्यक्ष जंगो राम को सूचना मिली कि राधागंज की आरे से हथियार के साथ कुछ अपराधी आने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र के राजघाट पुल के पास वाहन जांच शुरू कर दिया. इसी दौरान एक युवक अपाची बाइक से वहां पहुंचा. रूकने का इशारा करने पर वो बाइक छोड कर वहां से भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड कर पकड लिया. तलाशी के दौरान उसके पास एक लोडेड देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस तथा एक सैमसंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ. जिसे गिरफतार कर पुलिस थाने ले आयी. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मुन्ना कुमार, पिता विशुनदेव साह, ग्राम राधागंज, थाना फुलवरिया बताया. इसके साथ ही उसने पुलिस के सामने कुछ और भी खुलासे हुए हैं. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. पूछताछ के बाद उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.