व्यपारी के रूपये गबन मामले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे अपने हीं जाल में फंसा आदित्य

दैनिक खोज खबर मोतिहारी (पू च) : स्थानिये  हेनरी बाजार के किराना व्यवसायी जितेंद्र प्रसाद का 1.95 लाख रूपये मनोकामना फ्लाॅवर मिल रक्सौल ले जाने के दौरान स्टाप आदित्य सिंह के द्वारा फरेब करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को गंभीरता से कई पहलुओं पर जांचोपरांत पुलिस द्वारा उक्त आरोपी युवक को दबोच कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
क्या है मामला:-गत 4 अप्रैल को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकरसरैया  निवासी आदित्य सिंह मोतिहारी हेनरी बाजार के किराना व्यवसायी जितेंद्र प्रसाद से 1 लाख 95 हज़ार रूपया रक्सौल मनोकामना फ्लाॅवर मिल में पहुचने चला था। रास्ते में उसकी नीयत ख़राब हुई और उसने रुपये गबन करने की साजिश रच डाली। वह रामगढ़वा थाना पहुंचा तो थाने में एक मामला दर्ज कराया कि कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसे भैंसड़ा रोड के पास बंदूक के बल पर रुपया को लूट लिए। जिसे वह लहना कर ला रहा था।

पुलिस की कर्रवाई:-पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 50/17 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। साथ ही डीएसपी राकेश कुमार ने रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयार किया। जिसमें सुगौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार व रघुनाथपुर ओपी प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह  शामिल थे। मामले की तहकीकात आधुनिक तरीके से की जाने लगी तो पता चला की वह पैसा लहना का नहीं बल्कि हेनरी बाजार के उस व्यापारी का है। जो आदित्य को उक्त फ्लॉवर मिल में देने के लिये दिया था। तभी आदित्य ने अपने एक साथी अरविंद सिंह से मिल इस घिनौने खेल को रच डाला। फ़िलहाल पुलिस ने आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 90 हज़ार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने अभ्युक्त पर पुलिस को गुमराह व जालसाजी करने के आरोप में धारा 406 व 420 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
न्यूज स्रोत से ख़बर पढें…