⏭प्रेम कहे या लवजिहाद:
⏭बेवफा प्रेमी शमशाद ने पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका अंजू पर किया जानलेवा हमला
⏭4 वर्ष तक साथ में रहे शमशाद व अंजू
⏭दैनिक खोज खबर हरसिद्धि ( पू च ) : प्रेमी से मिलने पंजाब से आई प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया गया। सिर फटने से जख्मी प्रेमिका का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसको लेकर पंजाब के मोहाली जिला के थाना विशुनपुर जीरकपुर अंतर्गत पावत निवासी अंजू देवी (31 वर्ष) ने थाने में प्रेमी समेत अन्य अज्ञात को नामजद करते हुए आवेदन दिया है।
इसी दौरान डकहवा बरगद के पास उसका प्रेमी मठलोहियार के नुनिया टोली निवासी शमशुद्दीन मियां का पुत्र शमशाद आलम अन्य दो अज्ञात के साथ बाइक पर सवार होकर छपवा की तरफ से आया। उसके हाथ में लोहे का रड था। जिससे सिर पर वार कर दिया। धमकी दिया कि जो पहले से केस किया है उसे उठा लो। वरना जान से मार देंगे। माथा फटने से लहूलुहान देख ग्रामीणों के सहयोग से उसे पीएचसी लाया गया।
इस बावत पीएचसी प्रभारी डॉ. पीकेपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के सिर पर जख्म को देखते हुए टांके लगाए गए हैं। अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। वहीं थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
⏭थानाध्यक्ष ने नहीं सुनी थी फरियाद:-पीएचसी में बेड पर रोते-गिड़गिडाते अंजू बता रही थी कि मंगलवार की शाम जख्मी होने के बाद वह थाने पर पहुंची। उसने अपनी पूरी आपबीती सुनाई लेकिन थानाध्यक्ष ने उसकी एक ना सुनी। उसे अपशब्द कह कर कड़ी फटकार लगा वहां से भगा दिया था।
⏭क्या है मामला:-वर्ष 12 में मठलोहियार निवासी शमशाद आलम पंजाब के पावत में रहकर बेल्डिंग का काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात स्थानीय अंजू देवी से हुई। उल्लेखनीय है पहल सेे विवाहित अंजू के दो बच्चे भी थे। उसका पति दूसरी औरत के चक्कर में उसे छोड़ दिया था। इसी दौरान भावनात्मक लगाव के चलते ये दोनों एक-दूसरे के करीब आए। शारीरिक संबंध बना और चार वर्षों तक दोनों पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशन में रहे। वर्ष 16 में शमशाद उसे छोड़कर गांव चला आया।
⏭पहले भी हुआ है केस:-वर्ष 16 के ही अगस्त महीने में अंजू अपने दोनों बच्चों के साथ उसे खोजते-खोजते हरसिद्धि के मठलोहियार में आई। लेकिन उसे घर से यह कहकर भगा दिया कि आइंदा इधर आई तो जान से मार देंगे। इसको लेकर अंजू ने शमशाद को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब छह महीने जेल में रहने के बाद सुलहनामा के आधार पर मिली जमानत से छूटकर आया था। और फिर यह हादसा हो गया।
⏭न्यूज स्रोत से ख़बर पढें





Recent Comments