राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में व्याख्यान देने छपरा का बेटा गया दिल्ली
संवाददाता, छपरा
युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 से 17 जनवरी तक गौतमबुद्ध वि०वि० नोयडा में 22 वाँ नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। 

इस यूथ फेस्टिवल में छपरा के अपूर्व भारद्वाज को संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। अपूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी के नगर सहमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी हैं। अपूर्व भारद्वाज ने बताया कि राजनीति में युवाओं की भूमिका पर व्यख्यान होना है।