मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के लेरूआ में ईंट भट्ठा पर कार्यरत एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान उप्र के कौशांबी जिले के पोखराज थाना क्षेत्र के मापुर निवासी राकेश पाशी का 20 वर्षीय पुत्र ललन उर्फ लवलीन के रुप में हुई हैं। जो स्थानीय आरबीआई नाम के ईंट भट्ठा पर कार्यरत था और एक पखवाड़ा पूर्व ही ईंट भट्ठा पर कारीगर का कार्य करने आया था। घटना मंगलबार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने चिमनी पर रहें लवलीन को चिमनी के पास ही आकर बुलाया और गोली मार दी, जिसके बाद जख्मी भागकर चिमनी पर लौटने की कोशिश किया। लेकिन बुरी तरह से गोली से जख्मी युवक जमीन पर वही गिरकर दम तोड़ दिया। सहकर्मियों के हल्ला मचाने पर गांव वाले जुटे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में छपरा भेज दिया और मामले की अनुसंधान में जुट गई।